• June 9, 2026 8:21 pm

इलाज करने गया RMP डॉक्टर नहीं लौटा तो थाने पहुंचे परिजन, पुलिस ने गाली देकर भगाया, लौटते समय रास्ते में मिला शव

ByPrompt Times

Aug 1, 2024
Share More

मृतक के परिवारजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते उनकी सुन लेती और तलाश शुरू करती तो शायद सुमन गिरी की जान बच सकती थी।

Doctor- India TV Hindi

बिहार के नालंदा में एक आरएमपी डॉक्टर की ईंट पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई। इधर परिवारवाले उसकी तलाश करते रहे। दो बार पुलिस स्टेशन भी गए, लेकिन पुलिस ने दोनों बार भगा दिया। निराश परिजन जब घर लौट रहे थे तो रास्ते में उन्हें डॉक्टर की बाइक दिखी। इसके बार आसपास के इलाके में तलाश शुरू की तो डॉक्टर का शव भी मिल गया।

मामला नालंदा जिला के अस्थावां थाना इलाके के चुलहारी गांव का है। यहां आरएमपी डॉक्टर की ईंट पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सूचना देने के बाद यदि पुलिस सहयोग करती तो उसकी हत्या नहीं होती।

इलाज करने गया था मृतक

मृतक युवक सुमन गिरि पिता राजेश कुमार गिरि के साथ गांव में ही प्रैक्टिशनर के रूप में इलाज और दवा सुई देने का काम करता था। मृतक के भाई अमन गिरि ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव मरीज को देखने गया था। करीब एक घंटा बाद मरीज देखकर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के रास्ते में बदमाश अपहरण या लूटपाट की नीयत से मारपीट करने लगे। शायद उसने बदमाशों को पहचान लिया होगा। इस कारण उसकी हत्या कर शव को घर से करीब 100 मीटर दूरी पर फेंक कर फरार हो गए।

पुलिस पर गंभीर आरोप

मृतक के भाई का आरोप है कि जब भाई 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो 12 बजे रात में सूचना और आवेदन देने थाना पहुंचे थे। थाने में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने डांट फटकार के बाद सुबह आने को कहा। सुबह 3 बजे वह जब परिवार और रिश्तेदार के साथ थाना पहुंचा तो थाने में मौजूद पदाधिकारी ने गाली-गलौच करते हुए सभी को भगा दिया। जब परिवार वाले घर लौट रहे थे तो रास्ते में उसकी बाइक देखी। आसपास खोजबीन करने  के बाद झाड़ियां में उसका शव मिला।

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि युवक की पीट पीट कर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उनकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई है। जो भी दोषी होंगे उन पर पदाधिकारी के दिशा निर्देश के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

SOURCE – INDIA TV.IN

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *