• June 9, 2026 6:02 pm

बुराड़ी जाएंगे या सिंधु बॉर्डर पर करेंगे प्रदर्शन, किसानों का मंथन जारी

By

Nov 28, 2020
बुराड़ी जाएंगे या सिंधु बॉर्डर पर करेंगे प्रदर्शन, किसानों का मंथन जारी
Share More

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली में में प्रवेश करने की स्वीकृति मिल गई है। उन्हें दिल्ली के बुराड़ी इलाके में निरंकारी समागम मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है। किसानों का एक दल इस बात पर अड़ा है कि सरकार का कोई नुमाइंदा सीमा पर आकर उनसे बात करें। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु सीमा पर पंजाब के किसानों की बैठक जारी है।

बैठक में ये तय किया जा रहा है कि किसान सीमा से विरोध प्रदर्शन करेंगे या बुराड़ी जाकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टीकरी और सिंघु सीमा पर अपना डेरा बनाया हुआ है, जो किसान दिल्ली में घुस गए थे और रामलीला मैदान पहुंचने का प्रयास कर रहे थे उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर बुराड़ी के निरंकारी मैदान में लाकर छोड़ दिया। बुराड़ी के निरंकारी मैदान में पुलिस और CISF को ड्यूटी पर लगाया गया है।

गुरुवार को किसानों का जत्था पंजाब से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हुई। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सीमा पर पुलिस ने बल प्रयोग किए। वहीं, सर्द मौसम में भी इन पर वाटर कैनन का उपयोग करते हुए पानी की बौछार की गई। किसान नए कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और वो दिल्ली आ रहे हैं। आखिरकार किसानों के आगे पुलिस-प्रशासन को झुकना पड़ा है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *