• April 20, 2024 12:51 pm

गार्डन में महिलाओं ने गाए गीत, जमकर नाचीं, एक दूसरे को झूला झुलाया

1 अगस्त 2022 ग्वालियर मे रविवार को हरियाली तीज पर वुमन एण्ड चाइल्ड हेल्प ग्रुप सोसायटी ने शिव वाटिका और सिल्वर इस्टेट महिला सोसायटी ने एंजॉय रिसोर्ट में हरियाली महोत्सव मनाया। महोत्सव में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी, गहने सिंगार की थीम पर भाग लिया। हिंदू धर्म के इस पारम्परिक त्योहार पर एक दूसरे को महिलाओं ने झूला झुलाया और जमकर डांस किया। साथ ही सभी को हरियाली के लिए प्रेरित करने पौधा रोपण का संदेश दिया।

वुमन एण्ड चाइल्ड हेल्प ग्रुप के आयोजन में क्राइम ब्रांच की तेज तर्रार महिला पुलिसकर्मी अर्चना कंषाना, साइबर सेल प्रभारी रजनी रघुवंशी, समाज सेविका रागिनी कांटे, मनी भारती लक्षकार, सृष्टि परिहार ने पारंपरिक थीम पर डांस किया। आखिर में संस्था की अध्यक्ष रेखा बाथम सचिव आशा राठौर, कोषाध्यक्ष संध्या बाथम द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं सिल्वर इस्टेट सोसायटी के कार्यक्रम में अध्यक्ष रचना शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने डांस, सिंगिंग के जौहर दिखाए।

रविवार को हरियाली तीज का त्योहार था। हजारों साल पुराने इस पारंपरिक त्योहार पर महिलाएं जंगलों मंे जाकर झूला डालती थीं वहां पूजा की जाती थी और महिलाएं पारंपरिक अंदाज में नाचती गाती थीं। पर अब आधुनिकता के इस जमाने में भी इस त्योहार का स्वरूप कुछ बदल गया है। अब महिलाएं जंगलों की अपेक्षा रिसोर्ट, मैरिज गार्डन व पार्क में आयोजन करती हैं, लेकिन त्योहार की रौनक में कहीं कोई कमी नहीं आई है। ऐसा ही एक आयोजन रविवार को वुमन एण्ड चाइल्ड हेल्प ग्रुप सोसायटी ने सिटी सेंटर शिव वाटिका में किया। कार्यक्रम में एक सैकड़ा से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। महिला हरियाली तीज की थीम पर हरी साड़ियों में सजकर कार्यक्रम में पहुंची।
एक दूसरे के साथ डीजे पर थिरकीं, झूला झुलाया
– महिलाओं ने एक दूसरे के साथ हरियाली तीज का काफी लुफ्त उठाया। एक दूसरे को त्योहार की बधाई देने के बाद महिलाएं डीजे पर जमकर थिरकीं और एक दूसरे को झूला भी झुलाया। इस मौके पर क्राइम ब्रांच की पुलिसकर्मी अर्चना कंषाना ने कहा कि यह पारंपरिक त्योहार का स्वरूप बदला है, लेकिन इसक अहमियत आज भी उतनी ही बरकरार है। वहीं सायबर सेल प्रभारी रजनी रघुवंशी ने कहा कि यह भारतीय त्योहार है जो आज भी मन को सुकून देते हैं। महिला शक्ति है और यह शक्ति का ही त्योहार है। एडवोकेट कोमल शर्मा, समाज सेविका रागिनी कांटे, मनी भारती लक्षकार, सृष्टि परिहार, रंजना झा ने इस त्योहार को भारत की महिलाओं की शक्ति और अखंडता व एकता का प्रतीक बताया। साथ ही कहा कि एक साथ इतनी महिलाएं इस त्योहार को मना रही हैं यही इस त्योहार की एकता है ।अंत में संस्था की अध्यक्ष रेखा बाथम सचिव आशा राठौर, संध्या बाथम ( कोषाध्यक्ष) द्वारा सभी अतिथियों को उपहार प्रदान दिए। कार्यक्रम में नेनका बाथम, रश्मी, कंचन बाथम,बेनका, बसंती महारे ने सभी का कार्यक्रम में आने पर आभार प्रकट किया।
सावन गीत गाकर मनाया हरियाली तीज महोत्सव
– आज के बढ़ते जमाने में हजारों साल पुराने भारतीय हिंदू त्यौहार हरियाली तीज जैसे त्यौहार को महिलाएं आज भी जीवंत बनाए हुए हैं। बस अंतर इतना है कि पहले जहां महिलाएं इस त्यौहार को मनाने के लिए जंगल और मंदिरों में जाया करती थी अब उसकी जगह आधुनिक गार्डन व रेस्टोरेंट ने ले ली है। ऐसा ही एक कार्यक्रम सिल्वर इस्टेट महिला सोसायटी ने शिवपुरी लिंक रोड स्थित एक एंजॉय रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इस सोसायटी की अध्यक्ष रचना शर्मा ने की है। इस कार्यक्रम में जहां भारत की परंपरा पारंपरिक हरियाली वेशभूषा में महिलाओं ने तरह-तरह के प्रतियोगिताएं एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्योंकि यह कार्यक्रम केवल महिलाओं का था। इसलिए महिलाएं इस कार्यक्रम को स्वतंत्रता से पूरी तरह एंजॉय करती हुई नजर आ आई।
source “दैनिक भास्कर ”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *