• April 26, 2024 12:32 am

झारखंड से दूसरे राज्यों काम करने गए मजदूरों ने राज्य सरकार से वापसी की लगाई गुहार, वापस आना चाहते है झारखंड

ByPrompt Times

Oct 16, 2020
झारखंड से दूसरे राज्यों काम करने गए मजदूरों ने राज्य सरकार से वापसी की लगाई गुहार, वापस आना चाहते है झारखंड

लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक शुरू हो गया है। बंद व्यवस्था दोबारा खुल रही है, लेकिन परिवहन अब भी मुश्किल भरा है। यही वजह है कि देश के विभिन्न राज्यों में करीब 2400 प्रवासी झारखंडी फंसे हुए हैं। उन्हें झारखंड वापसी में मुश्किल हो रही है।

देश के छह राज्यों में फंसे इन प्रवासी श्रमिकों ने झारखंड सरकार से अपनी वापसी कराने में मदद की गुहार लगाई है। श्रम विभाग के पदाधिकारी राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के सहयोग से फंसे लोगों की वापसी में जुट गए हैं।

इस समय मुख्य रूप से तमिलनाडु, लद्दाख, गुजरात, आंध्रप्रदेश, दिल्ली और दमन में झारखंड के लोग फंसे हुए हैं। सीमित रूप से राजधानी एक्सप्रेस चलाई जा रही है।

ट्रेन सुलभ नहीं होने के कारण मजदूरों को झारखंड वापसी में मुश्किल हो रही है। वाहन बुक कर वापसी बहुत महंगी है। मजदूरों के लिए यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है। ऐसे तमाम कारणों से मजदूर फंसे हुए हैं और उन्होंने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सरकार से वापसी के लिए मदद मांगी है। श्रम विभाग राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के सहयोग से फंसे लोगों की वापसी कराने के लिए स्थानीय एनजीओ की मदद से समन्वय कर रहा है।

लौटने में इसलिए हो रही है परेशानी : प्रवासी त्योहारों का यह सीजन अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ मनाना चाहते हैं। कई जगहों पर मजदूरों के पास काम नहीं है। पैसे की किल्लत हो गई है। कुछ जगहों पर कंपनियों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इसलिए वे श्रमिकों की वापसी में सहयोग नहीं कर रही हैं। कुछ स्थानों पर मजदूरों के पास पैसे तो हैं, लेकिन परिवहन का साधन नहीं है। जैसे लेह-लद्दाख में फंसे झारखंडियों को वापसी में मुश्किल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *