• June 9, 2026 9:30 pm

World News- मंगल ग्रह पर दिखा एक फीट का एलियन? एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Share More

9 फरवरी 2022। रोवर ने मंगल ग्रह से कुछ फोटोज भेजी थीं। यूएफओ एक्सपर्ट का दावा है कि इनमें से एक फोटो में एलियन नजर आ रहा है।

वैज्ञानिक मंगल ग्रह जीवन की खोज कर रहे हैं। नासा के रिसर्च के लिए क्यूरियोसिटी रोवर को लाल ग्रह पर उतारा है। यह रोवर मंगल की फोटोज और जानकारियां लगातार भेज रहा है। वहीं एक यूएफओ एक्सपर्ट ने रोवर द्वारा भेजी गई तस्वीर पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एक फोटो में एलियन दिखाई दे रहा है। दरअसल नासा के रोवर ने मंगल ग्रह से कुछ फोटोज भेजी थीं। यूएफओ एक्सपर्ट स्कॉट सी वरिंग ने दावा किया कि इनमें से एक फोटो में एलियन नजर आ रहा है। उन्होंने मंगल ग्रह पर 100% जीवन होने का दावा किया है। वरिंग ने कहा, ‘लाल ग्रह पर रहने वाले हमसे अधिक बुद्धिमान हैं। उन्होंने तस्वीरों में कुछ जगहों को चिन्हित किया है।’ दावा किया कि उसमें एक एलियन दिखाई दे रहा है।

वारिंग ने कहा कि उन्हें नासा की फोटोज का विश्लेषण करना अच्छा लगता है। इस बार मंगल की तस्वीर में अनोखी चीज मिली। वहां बुद्धिमान जीवन का 100 फीसद प्रमाण है। फोटो में एक एलियन लेटा हुआ नजर आ रहा है। जो नासा के मार्स रोवर को देख रहा है। उन्होंने कहा कि एलियन 1 फीट लंबा और उसका कलर पिंक है।

स्कॉट सी वरिंग ने कहा कि ये फोटो नासा ने पिछले साल अप्रैल में जारी की थीं। उन्होंने 3 फरवरी 2022 को इसका विश्लेषण पूरा किया है। इससे पहले ब्रिटिश गवर्नमेंट के लिए यूएफओ पर रिसर्च करने वाले निक पोप ने एलिंयस को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर मनुष्य अलौकिक जीवन के संपर्क में आता है। तब वो हमसे लाखों साल आगे होंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर इंसानों और एलियंस के बीच लड़ाई हुई।’ तो हमें उस तकनीक पर काम करना होगा, जो एलियंस के पास पहले से मौजूद है। उनकी तकनीक किसी जादू से कम नहीं होगी।

Source;-“नईदुनिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *