20 दिसंबर 2023 ! बॉलीवुड एक्ट्रेस ऊर्वशी रौतेला हाल ही में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर खूब चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी काफी कंफ्यूज्ड हैं. दरअसल, जो फोटो उर्वशी ने शेयर की है, उसमें वह लेटी हुई हैं और उनकी बॉडी मशीन से अटैच है. तो आपको बता दें कि पोस्ट की गईं तस्वीरों में उर्वशी प्रेसोथेरेपी ले रही हैं.
अपने बिजी शेड्यूल की वजह से एक्ट्रेस को अपना ध्यान रखने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में उन्होंने खुद को रिलैक्स करने के लिए प्रेसोथेरेपी सेशन लिया. आइए जानते हैं कि इस थेरेपी को लेने की जरूरत कब पड़ती है और इस पर कितना खर्च आता है.
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इस थेरेपी की मदद से शरीर के कुछ हिस्सों पर एयर प्रेशर कम्प्रेशन और डीकंप्रेसन से मसाज की जाती है. उर्वशी रौतेला ने इसे अपने पूरे शरीर पर लगाया और यह थेरेपी डेटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है. प्रेसोथेरेपी से वॉटर रिटेंशन को कम कर लिम्फेटिक फ्लो को बढ़ावा देती है.
सेलेलब्स अक्सर बॉडी डिटॉक्सीफाई के लिए ट्रीटमेंट लेते ही रहते हैं. उर्वशी रौतेला ने भी यही ट्रीटमेंट लिया है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रेसोथेरेपी का समय है. इससे बॉडी डिटॉक्स करने के साथ-साथ टॉक्सिन्स को निकालना और इम्यून सिस्टम को मजबूत करना है. हालांकि, ये थेरेपी काफी महंगी भी है. हर सेशन के लिए इसकी कीमत हजारों में है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसे हर महीने कम से कम 2-3 बार लेने की जरूरत होती है.यह थेरेपी तनाव-मुक्त रहने, ग्लो करने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करती है. तो अगर आप भी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए ये थेरेपी लेने की सोच रहे हैं तो आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ेंगे.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
