• June 4, 2026 6:32 pm

ट्विंस से भरा है ये अनोखा शहर, 1000 में से 50 जोड़े होते हैं जुड़वां, जिधर देखो उधर नजर आएंगे एक जैसे लोग!

Share More

28 दिसंबर 2023 ! जब भी लोग जुड़वां लोगों को देखते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं. एक जैसे दो लोगों को देखना काफी चौंकाने वाला अनुभव होता है. हो सकता है कि आपने कभी अपने जीवन में किसी जुड़वां को ना देखा हो, ये भी हो सकता है कि शायद कभी आपने किसी जुड़वां जोड़े को देख लिया होगा. पर दुनिया में एक ऐसा शहर (City of Twins) है, जहां आप जिस ओर नजर घुमाएंगे, आपको जुड़वां लोग नजर आएंगे. इस वजह से इस शहर को जुड़वों का शहर कहा जाता है.

रॉयटर्स वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीकी देश नाइजीरिया (Nigerian city of twins) में एक शहर है इगबो-ओरा (Igbo-Ora). इस शहर में लगभग हर परिवार में जुड़वां लोग मौजूद हैं. एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां के लोकल चीफ जिमोह टिटिलॉय ने कहा है कि हर परिवार में एक जुड़वां लोग नजर आ जाते हैं. करीब 13 सालों से यहां पर एक सालाना जलसे का आयोजन हो रहा है जिसमें जुड़वां होने का जश्न मनाया जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रांस तक से जुड़वां लोग यहां आते हैं और इस जलसे का हिस्सा बनते हैं.

डॉक्टरों को नहीं पता कारण
हैरानी की बात ये है कि डॉक्टरों को भी नहीं पता कि यहां पर इतने जुड़वां बच्चे पैदा होने का कारण क्या है. कई लोगों का मानना है कि यहां जो महिलाओं का खान-पान है, वो इसके लिए जिम्मेदार है. एपी के अनुसार यहां लोग मानते हैं कि महिलाएं अमाला नाम की एक डिश खाती हैं, जो सूरन के आटे से बनती है. ये भी बड़ा कारण हो सकता है पर नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में रहने वाले एक महिलाओं की चिकित्सक जॉन ओफेम का कहना है कि सूरन के आटे की ये डिश और भी जगह खाई जाती है, तो वहां ऐसा क्यों नहीं होता. उनका मानना है कि ऐसा हो सकता है कि यहां लोगों के डाइट में कोई ऐसी चीज है, जिसकी वजह से मल्टिपल ओव्यूलेशन हो जाते हैं.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *