• June 5, 2026 2:11 pm

शादी की खबरों के बीच सजा Aarti Singh का घर, लाल साड़ी में आई नजर

Share More

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस आरती सिंह (Aarti Singh) इस समय अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. आरती सिंह (Aarti Singh) 25 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. वहीं, अब एक्ट्रेस ने शादी के पहले फैंस को गुड न्यूज दिया है.

आरती सिंह ने खरीदा नया घर

आरती सिंह (Aarti Singh) ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर किया है. जिसमें वो ऑरेंज और पीले फूलों से सजी बालकनी में खड़ी हुई दिख रही हैं. ये तस्वीरें एक्ट्रेस के नए घर की बालकनी की हैं, जो सजी हुई है. आरती सिंह ने शादी से पहले नया घर खरीद लिया है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही

लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं आरती

फोटोज में आरती सिंह (Aarti Singh) लाल साड़ी में नजर आ रही है. इस लाल साड़ी में गोल्डन कलर से बारिक फ्लॉवर प्रिंटिंग है. अपने इस लुक को उन्होंने लाल चूड़िया, लक्ष्मी हार और गजरे वाले बन के साथ पूरा किया है. इन तस्वीरों के साथ आरती सिंह (Aarti Singh) ने कैप्शन में लिखा है – लाल इश्क. आरती का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

25 अप्रैल को करेंगी शादी!

आरती सिंह (Aarti Singh) की इन फोटोज को देखकर फैंस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं. इतना ही नहीं फैंस एक्ट्रेस के मुरीद हो गए हैं. बता दें होली पार्टी पर उनके भाई और फेमस कॉमेडियन कृषणा अभिषेक ने उनकी एक्ट्रेस की शादी की डेट रिवील की थी. उन्होंने बताया था कि आरती की शादी 25 अप्रैल को उनके बॉयफ्रेंड के साथ होने वाली है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source lalluram news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *