• June 5, 2026 7:23 am

कैसे हुई थी भारत में शतरंज की शुरुआत, दिलचस्प है कहानी

ByPrompt Times

May 10, 2024 ##Chess game
Share More

 शतरंज एक बेहतरीन खेल माना जाता हैजिसमें काफी दिमाग और तुरंत लिए गए निर्णय काफी काम आते हैंइस खेल को बुद्धिमानी का खेल माना जाता हैलेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खेल का अविष्कारक किसी और को नहीं बल्कि भारत को ही कहा जाता हैतो चलिए इस दिलचस्प खेल के दिलचस्प इतिहास पर एक नजर डाल लेते हैं.

बदलते गए नाम

अब हम जिसे शतरंज के नाम से जानते हैं पहले इसी खेल को ‘चतुरंज’ के नाम से जाना जाता थाहालांकि समय के साथ इसके नामों में बदलाव होता गयाभारत में इस खेल को बहुत खेला जाता रहा हैफिर यहीं से ये खेल ईरान में खासा पॉपुलर हुआजिसके बाद दुनियाभर में इस खेल को पसंद किया जाने लगा और यूरोपीय देशों द्वारा इसका नाम ‘चेस’ रखा गयावहीं वर्तमान में इसे चेस और शतरंज दोनों नामों से ही जाना जाता है.

महाभारत काल का खेल है शतरंत?

शतरंज के खेल का उद्भव महाभारत के समय से माना जाता हैहालांकि माना ये भी जाता है कि ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय गुप्तगाल में हुआ थाइसके अलावा भी भारत में इस तरह के कई खेलों का उद्भव हुआ हैहालांकि भारत में उद्भव होने वाले शतरंज को दुनियाभर में काफी पहचान और नाम मिला.

राजा और सेना का खेल है शतरंज

शतरंज एक प्रकार राजा और सेना का खेल हैबता दें कि उस समय राजा और सेना हुआ करती थीएक राज्य की राजा और सेना का दूसरे राज्य से युद्ध हुआ करता थाइसी को देखते हुए इस खेल का अविष्कार माना जाता हैउस समय के लोग इस खेल के जरिए अपना मनोरंजन तो करते ही थे साथ ही दिमागी तौर पर भी खुद को मजबूत किया करते थे.           

 

 

 

 

source abp news


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *