• June 4, 2026 8:18 pm

‘इजरायल को हथियारों की सप्लाई नहीं करेंगे…’, बाइडन ने नेतन्याहू दे दिया बड़ा झटका

Share More

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इजरायल के लिए हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसकी पुष्टि की है. सीएनएन को दिए एक  इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राफा में बड़े ऑपरेशन का आदेश दिया तो वह इजरायल को अमेरिकी हथियारों की खेप रोक देंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, कि अगर इजरायल राफा के आबादी वाले इलाके में हमास के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू करता है तो उनका प्रशासन उसका समर्थन नहीं करेगा. सीएनएन से बातचीत के दौरान बाइडन ने कहा, कि ‘मैंने नेतन्याहू और वार कैबिनेट को स्पष्ट कर दिया है कि अगर वे इन आबादी वाले केंद्रों में जाते हैं तो उन्हें हमारा समर्थन नहीं मिलेगा.

बता दें, कि इससे पहले बुधवार को रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी कमेटी को बताया था कि राफा पर चिंताओं के कारण अमेरिका ने इजरायल को पेलोड युद्ध सामग्री की एक खेप रोक दी है.

 

 

 

source zee news


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *