• June 5, 2026 12:52 am

एक और रेल हादसा: पश्चिम बंगाल के रंगपानी में पटरी से उतरी मालगाड़ी, रेल आवागमन ठप

ByPrompt Times

Jul 31, 2024
Share More

Train Accident: देश में आए दिन रेल हादसे से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं, इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के रंगपानी में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके चलते रेल परिचालन का कार्य ठप पड़ गया। एक दिन पहले ही झारखंड में मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गई थी।

Rail Accident

पश्चिम बंगाल में एक और रेल हादसा हो गया है। जहां दार्जिलिंग जिले के रंगापानी में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके चलते इस रूट पर रेल आवागमन बाधित हो गया है। एक दिन पहले ही राजस्थान और झारखंड से भी रेल हादसे की खबर आई थी। आए दिन हो रही रेल दुर्घटना ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए

रंगापानी में हुए इस रेल हादसे को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। बता दें, इसी रूट पर 17 जून को कंचनजंघा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी टकरा गई थी।
Train Accident in West Bengal

बूंदी में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

एक दिन पहले ही राजस्थान के बूंदी से ये खबर आई थी कि मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यह मालगाड़ी कोटा से दिल्ली की ओर जा रही थी। डिब्बे पटरी से उतरने के कारण डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे

इसके अलावा मंगलवार को ही झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना तड़के पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई।
अधिकारी ने बताया था कि रेलवे ने झारखंड में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

ममता ने की थी केंद्र सरकार की आलोचना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक के बाद एक हुईं कई ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर मंगलवार को ही केंद्र सरकार की आलोचना की थी और सवाल किया था कि क्या केंद्र की संवदेनहीनता का कोई अंत नहीं होगा। ममता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पूछा कि यह कैसा शासन है क्योंकि ट्रेन दुर्घटनाएं आम हो गयी हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘एक और विनाशकारी रेल दुर्घटना। आज सुबह झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गयी जिसके दुखद परिणामस्वरूप कई लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।’ ममता ने कहा, ‘मैं गंभीरता से पूछती हूं : क्या यह शासन है? लगभग हर हफ्ते दुःस्वप्नों का यह सिलसिला, रेल पटरियों पर मौतों और चोटों का यह अंतहीन सिलसिला: कब तक हम इसे सहन करेंगे? क्या भारत सरकार की संवेदनहीनता का कोई अंत नहीं होगा?’
SOURCE – TIMES NOW NAVBHARAT

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *