• April 29, 2024 6:20 am

तीन साल के बच्चे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

By

Dec 22, 2020
तीन साल के बच्चे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

नई दिल्ली: शाहदरा के रहने वाले 3 साल के कृष गुप्ता का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ। कृष गुप्ता अब सबसे कम उम्र के फोटोग्राफर हैं। कृष गुप्ता जब 2 साल के थे। तब से फोटोग्राफी करते आ रहे हैं। कृष्ण की बड़ी बहन नैनिका वह भी फोटोग्राफर है। और कृष्ण ने अपनी बहन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कृष के माता-पिता दोनों ही प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। तो जाहिर सी बात है कि ऐसा हुनर ​​दोनों ही बच्चो को विरासत में मिल जाएगा।

कृष की पहली फोटो प्रदर्शनी भी लग चुकी हैं। और यह एक विश्व रिकॉर्ड भी है कि इतनी कम उम्र के फोटोग्राफर की प्रदर्शनी विश्व मे किसी की भी नहीं लगी यह सामूहिकहिक मुख्य अतिथि जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक श्री मुकेश सिंह थे।
और यह पीडीएफ प्रदर्शनी सिविल सेवाओं के ऑफिसर इंस्टीट्यूट के सौजन्य से लगाई गई है। इस सामूहिकहिक फोटो प्रदर्शनी में कृष सबसे कम उम्र के फोटोग्राफर थे। और इंकज चार फोटो प्रदर्शित किए गए।

कृष का हुनर ​​कैमरा के पीछे तो है ही कैमरे के सामने भी है। जब यह 5 महीने के थे तब इनको चाईल्ड मॉडल के रूप में काम मिला और फिर उसमें प्रिन्ट मिडिया में भी काम किया गया। कृष की हरकते सबको लुभाती है और सभी को आकर्षित भी करती है।
कृष के सामने जब कैमरा आता है तब वह कैमरा को झपट पड़ते है फोटो निकलने लगता है। इसी तरह कृष अपने परिवार के साथ जहाँ जहाँ घूमने गए वहा की जगह को अपने कैमरे में कैद कर लेते है।

कृष के पास अभी ट्रैवेल फोटोग्राफी, स्ट्रीट फोटोग्राफी, लैंस स्केप फोटोग्राफी, कॉन्टेंट फोटोग्राफी के बहुत सारे फोटोज़ हैं। अभी तक कृष ने हिमाचल प्रदेश, वाराणसी, दिल्ली और कुछ अन्य नगरों को कैमरे में कैद किया है। कृष के परिवार वाले काफी उत्साहित हैं कि उनके दोनों बच्चों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। और आगे आने वाले दिनों में वह नई से नई दिशा अपने क्षेत्र में खोजेंगे और अपना व अपने परिवार वालो के नाम रोशन करेंगे कृष के दादा दादी, माता पिता और उनकी बड़ी बहन नैनिका कृष की उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *