• June 4, 2026 11:38 pm

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खरौद में 8 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष का किया शिलान्यास

Share More

जांजगीर-चांपा। वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी ने आज खरौद नगर पंचायत के शास. लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि हीरक जयंती का आयोजन हमें भारत की गौरवशाली बौद्धिक और आर्थिक विरासत की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारत पहली सदी से लेकर 17वीं सदी तक लगभग 1600 वर्षों तक विश्व की सबसे सशक्त आर्थिक शक्ति रहा है। भारत ने विश्व को शून्य जैसा महान आविष्कार दिया, जिस पर आज दुनिया की पूरी गणना प्रणाली आधारित है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े नवाचार भारत की धरती पर हुए हैं। नालंदा और तक्षशिला जैसे ज्ञान-आधारित संस्थान इस बात के प्रमाण हैं कि भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान का केंद्र रहा है।

प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का समय है। आज टेक्नोलॉजी आधारित नवाचार तेजी से हो रहे हैं, इसलिए शिक्षा भी समयानुकूल और उपयोगी होनी चाहिए। शिक्षा समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से विकास की राह पर अग्रसर है और शिक्षा इस विकास की सबसे मजबूत नींव है। इस दौरान महाविद्यालय के स्मारिका दर्पणग्रंथ का विमोचन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, सदस्य माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ चन्द्रकांत तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, पूर्व कुलपति, बरसूर विश्वविद्यालय एस.डी.आर. चन्द्रा, क्षेत्रीय अपर संचालक, बिलासपुर डॉ. डी.पी. साहू, शिक्षाविद् एवं सदस्य, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर बृजेश शुक्ला, अध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़ रंजना मानेश जांगड़े, अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण राहुल थवाईत, अध्यक्ष नगर पंचायत राहौद प्रतिमा कश्यप, राजेन्द्र वैष्णव, गुलाब सिंह, चन्द्रशेखर देवांगन, अमर सुल्तानिया, संतोष लहरे, चन्द्रकांत तिवारी, प्रमोद कुमार सोनी, महेश कुमार सोनी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवरात्री प्रसाद यादव, योगेन्द्र कुमार सोनी, प्राचार्य डॉ. जी.सी. भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *