• June 7, 2026 9:46 am

राजनांदगांव के मोंहदी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Share More

राजनांदगांव। जिले के घुमका क्षेत्र अंतर्गत मोंहदी स्थित एक केमिकल कारखाने में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोंहदी में संचालित जया केमिकल्स में सुबह अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जब कर्मचारी अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में तैयार किए जाने वाले केमिकल अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही घुमका पुलिस थाना के प्रभारी विजय मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुर्ग, राजनांदगांव और खैरागढ़ से दमकल की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। भीषण आगजनी के कारण दमकल कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *