• June 8, 2026 12:12 am

सुशासन शिविर में श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मछली जाल और नवीन पेंशन का मिल रहा तत्काल लाभ

Share More

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम केड़ार में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया, जहां भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पंजीयन काउंटर में अपनी मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। जिले के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में दिशा आदर्श स्व सहायता समूह द्वारा ब्रेड एवं विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की। शिविर में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 7 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 आयुष्मान कार्ड एवं 2 फूड बॉक्स, कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज एवं हरिखाद का वितरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आइस बॉक्स, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 8 हितग्राहियों को नवीन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, महिला स्व सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका मिशन के लिए 6 लखपति दीदियों को चेक वितरित किए गए, वहीं 5 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा  योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, एसडीएम वर्षा बंसल, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जनपद पंचायत सीईओ पटेल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *