• June 8, 2026 3:58 pm

छत्तीसगढ़ में अब मिलेंगी सस्ती दवाएं, CM भूपेश बघेल ने किया इस योजना का शुभारंभ

Share More

21 अक्टूबर 2021 | छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लोगों को अब सस्ते दर में दवाएं मिल सकेंगी. महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब लोगों की पहुंच में लाने का की कोशिश सरकार कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना (Shree Dhanwantri Generic Medical Store Yojna) का किया शुभारंभ किया. योजना के अंतर्गत 84 मेडिकल स्टोर को बुधवार से शुरू किया गया. मेडिकल स्टोरों में एमआरपी से 50 से 71 प्रतिशत सस्ती गुणवत्तापूर्ण दवाईयां दी जाएगी. डॉक्टरों और फार्मासिस्टों से जेनेरिक दवाइयों (Generic Medicine) को लोकप्रिय बनाने की अपील की गई है. यूनिवर्सल हेल्थ कव्हरेज के लक्ष्य के साथ दुर्गम स्थानों में भी दवा पहुंचाई जा रही है .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है. इसके लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं. इसी कड़ी में श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया गया है. इन मेडिकल स्टोर्स में जेनेरिक दवाइयां 50 से 71 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगी.

सीएम भूपेश बघेल ने किया 84 दुकानों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यलय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया. इस योजना के अंतर्गत राज्य में 84 दुकानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया. श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध होगी. उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा. सीएम बघेल ने इस अवसर पर दवाइयों के होम किट और ट्रैवल किट का लोकार्पण भी किया. यह किट श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे. दवाइयों के होम किट की कीमत 691 रुपए है, जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपए के मूल्य पर तथा ट्रेवल किट जिसकी कीमत 311 रुपए है, वह 130 रुपए में उपलब्ध होगा.नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 169 शहरों में 188 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ करने की योजना है. इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी. इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जाएगा. इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां सिपला, एलेम्बिक, रेनबैक्सी, केडिला, फाईजर जैसी 20 ब्रांडेड प्रतिष्ठित कंपनी की होंगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी होंगी. इन मेडिकल स्टोर्स में दर्द और ज्वर नाशक, मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाई, महिलाओं के लिए भी उपलब्ध होंगी.

Source :- news 18


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *