• April 28, 2024 5:26 pm

इंदौर में ओमिक्रॉन पर अलर्ट:अफसरों के पास विदेश से आए 157 लोगों की लिस्ट आई, इनमें से कई चले भी गए; अब पता लगाएगा प्रशासन

ByPrompt Times

Nov 30, 2021

नवंबर30 2021 | सोमवार रात भारत सरकार की ओर से जारी लिस्ट ने इंदौर के स्वास्थ्य विभाग को चौकन्ना कर दिया है। लिस्ट में 1 नवंबर से 29 नवंबर तक विदेशों से आए 157 लोगों के नाम हैं। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए शहर में अलर्ट है। अफसर अब इन लोगों को ढूंढ़ना चुनौती बन गया है। पता चला है कि कुछ इनमें से कुछ लोग तो शहर में आने के बाद दूसरी जगह चले भी गए हैं। उनकी हिस्ट्री को लेकर प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

एयरपोर्ट पर 1 दिसंबर से विदेश व अन्य स्थानों से आने यात्रियों के लिए सख्ती की जा रही है। इसी बीच केंद्र के स्वास्थ्य विभाग से मिली चौंकाने वाली रिपोर्ट ने इंदौर के विभाग को मुश्किल में डाल दिया है। इसमें बताया गया है कि यहां 1 नवबंर से 29 नवबंर के बीच करीब 157 यात्री पहुंचे हैं। इसमें उनके नाम और पते दिए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग का अमला इन्हें लेकर जांच शुरू कर दी है। सभी की जानकारी जुटाकर वर्तमान स्थिति पता की जाएगी।

चार देशों के ज्यादा यात्री

पता चला है कि विदेश से आने वाले लोगों में अमेरिका, यूके, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सबसे ज्यादा नागरिक हैं। इनमें से कुछ इंदौर आने के बाद दूसरे शहरों में चले गए हैं। फिलहाल जो जानकारी विभाग के पास आई है, उसमें नामों के साथ उनके पते भी हैं। अब टीमों को उनकी जानकारी जुटाने में लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा जरूरी सभी लोगों के सामान्य होने पर है। फिलहाल, अमला जानकारी निकालने में जुट गया है।

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *