• June 6, 2026 6:37 am

बच्चों ने बनाई वेबसाइट, पुलिस ने लगाया मेडिकल कैंप, सांसद ने महिलाओं को किया सम्मानित

Share More

09 मार्च 2022 | छत्तीसगढ़ के बस्तर में विश्व महिला दिवस के मौके पर गांव से लेकर शहर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के बादल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर सांसद दीपक बैज ने शिरकत की। यहां शहर की हर वर्ग की महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बस्तर पुलिस ने संभाग के सातों जिलों में मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया था। इस मेडिकल कैंप में कई महिलाओं ने अपना उपचार करवाया। दंतेवाड़ा में आस्था विद्यालय की छात्राओं ने एक वेबसाइट बनाई है जिसका कलेक्टर दीपक सोनी ने आज शुभारंभ किया है।

  1. महिला दिवस के उपलक्ष्य पर IPS अंकिता शर्मा जगदलपुर की सड़कों पर निकली थीं। उन्होंने शहर की महिलाओं को महिला अधिकार के बारे में जानकारी दी।
  2. जगदलपुर में पुलिस जवानों ने मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस मेडिकल कैंप में कई महिलाओं ने अपना इलाज करवाया। कोबरा के जवानों ने बच्चों को टॉफी भी बांटी।
  3. दंतेवाड़ा के आस्था विद्या मंदिर की छात्राओं ने एक वेबसाइट बनाया है। जिसका महिला दिवस के मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी ने शुभारंभ किया।
  4. दंतेवाड़ा जिले में सरेंडर माओवादियों के परिवार की दो महिला सदस्यों को रोजगार से जोड़ा गया है। दंतेवाड़ा के डैनेक्स कैफे में महिलाएं काम करेंगी।
  5. दंतेवाड़ा में महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दंतेवाड़ा के SP विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
  6. विश्व महिला दिवस के अवसर पर बास्तानार में जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ जल के महत्व को बताया गया।
  7. बादल एकेडमी में महिला दिवस के उपलक्ष पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में सांसद ने महिलाओं को सम्मानित किया है।
  8. बादल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की महिलाएं शामिल हुई।
  9. बस्तर सांसद दीपक बैज भी विश्व महिला दिवस के मौके पर जगदलपुर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हुए।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *