• April 29, 2024 5:10 am

Health Tip:ये हैं अच्छे स्वास्थ्य के पांच लक्षण

ByPrompt Times

Jul 3, 2022

3 जुलाई 2022 बचपन से बताया जाता है कि सेहत ही दुनिया की सबसे मूल्यवान चीज है। बड़े होते-होते यह बात शत प्रतिशत सही साबित होने लगती है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि आखिर अच्छी सेहत का सही मापदंड क्या है। भारी वजन उठाना, सिक्स पैक एब्स या बड़े मसल्स, क्या यह आपकी अच्छी सेहत के लक्षण हैं? जवाब होगा नहीं। आइए जानते हैं ऐसे लक्षण जो बताते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ है या नहीं।

सही भोजन

भोजन हमारे शरीर को जरूरी पोषण देता है और पोषण हमारी सेहत का मूल आधार बनता है। अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अच्छी भूख लगती है और आप पेट भरने के बाद खुद को खाने से रोक पाते हैं। तो यह अच्छी सेहत का एक लक्षण है। अगर आप जरूरत या भूख से अधिक या कम खाते हैं तो आप एक स्वस्थ व्यक्ति नहीं है।

अच्छी नींद

भोजन के बाद नींद हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। अच्छी, गहरी नींद ना होना अपके शरीर को कमजोर करती है जो आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बुरा होता है। अच्छी नींद उसे कहा जाएगा जब अब बिस्तर पर जाते ही बड़े आराम से सो जाते हैं और सुबह बिना अलार्म और थकान के बड़ी आराम से उठ पाते हैं।

source “नईदुनिया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *