• June 5, 2026 4:29 am

तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 283 की जांच में मिले 17 मरीज

Share More

30 जुलाई 2022 जुलाई माह में सामने आ रहे कोविड संक्रमण के आंकड़े कुछ अच्छे के संकेत नहीं दे रहे हैं। लगातार संक्रमण के ग्राफ में तेजी आ रही है। गुरुवार को जिलेभर में 283 सैम्पलों की जांच में 17 नये मरीज मिले हैं और संक्रमण दर 4.6 दर्ज किया गया है । एक्टिव केस का आंकड़ा भी आज डेढ़ सौ को पार

कर 203 हो गया है।

चौथी लहर को लेकर जनमानस में किसी तरह की कोई चिंता नजर नहीं आ रही है मगर संक्रमण की रफ्तार धीरे धीरे बढ;ने लगी है और जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंतायें बढ;ने लगी हैं। जून में शून्य में बना रहा आंकड;ा जुलाई के मध्य में ही शतक को पार गया। इसके बाद तेजी के साथ संक्रमण के दर में भी उछाल होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार गुरूवार को जिलेभर से कलेक्ट किये गए सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 17 नये संक्रमित मिले हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 340 हो गयी है। वही सक्रिय मरीज 203 है। हालांकि इनमें से अब तक 54 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरूवार को जिले में कोविड संक्रमण का दर 4.6 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जबकि अब तक जिले में कोई भी मरीज की हालत गम्भीर नही है।

यहां है मरीज

बरमकेला में 14 सारंगढ़ में 6, खरसिया में 16 पुसौर में 47, लैलूंगा में 30, तमनार में 20, लोईंग में 16, धरमजयगढ़ में 13, घरघोड़ा में 11 और रायगढ़ शहरी में 47।

Source;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *