• June 5, 2026 6:12 am

28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा, शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ

Share More

31 मई 2023 !  जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह से होता है। 30 मई को शुक्र ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। इस दौरान शुक्र ग्रह की मंगल से युति हुई है। शुक्र और मंगल की युति का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने वाला है। आने वाले 28 दिन तक ये राशि वाले खूब लाभ कमाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और मंगल की युति  वालों को शानदार परिणाम देने वाली है। इस दौरान छात्रों के लिए समय काफी लाभकारी होने वाला है। जमकर धन लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से इन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि

आने वाले 28 दिन तक वालों को खूब लाभ होने वाला है। शुक्र और मंगल की युति इस राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आने वाली है। इन जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप खूब सारा धन कमा सकते हैं।

कन्या राशि

शुक्र और मंगल की युति  वालों का धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ाएगी। इस समय अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आने वाले 28 दिन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेंगे। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि

वालों के लिए आने वाले 28 दिन काफी शानदार रहने वाले है। इस दौरान आपको कोई नया पद मिल सकता है। दुश्मनों से आपको मुक्ति मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र के अचानक आ जाने से आपको लाभ मिलने वाला है। व्यापार में वृद्धि होगी।

सोर्स :-“नईदुनिया


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *