• July 3, 2024 8:59 am

अमेरिका ने कहा था- अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे, धर्म परिवर्तन कराया जाता है

17 मई 2023 ! भारत ने अमेरिका की अंतरराष्ट्रिय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट 2022 को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा- अमेरिका की रिपोर्ट गलत जानकारी पर आधारित है। दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की 2022 की रिपोर्ट अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 15 मई को जारी की थी।

रिपोर्ट में कहा गया- भारत, चीन, रूस, सऊदी अरब जैसे देशों में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जवाब दिया। जवाब में कहा- यह रिपोर्ट अमेरिकी अधिकारियों की बेबुनियाद जानकारी पर आधारित है। कुछ अमेरिकी अधिकारियों की ये पक्षपाती टिप्पणियां ऐसी रिपोर्ट्स की विश्वसनीयता को कम करने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा था- राज्य सरकार ने मनमाने ढंग से मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई की थी। उनके घर तोड़े थे। दरअसल, पिछले साल खरगोन में रामनवमी के जूलूस के दौरान पथराव हुआ था। सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई घर-दुकानें गिरा दी थीं। इन्हें पथराव करने वालों से संबंधित बताया गया था।

रिपोर्ट में 2020 में हुई दिल्ली हिंसा का भी जिक्र किया गया। इसमें अक्टूबर 2022 में जारी हुई एक सिटीजन कम्युनिटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया- पुलिस ने प्रोटेस्ट करने वालों के साथ मार-पीट की। इनमें से ज्यादातर प्रदर्शनकारी मुस्लिम थे।

भारत ने अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट 2021 को भी खारिज करते हुए कहा था कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित बातों और विचारों के आधार पर कोई कनक्लूजन नहीं निकाला जाना चाहिए।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *