• July 3, 2024 1:27 pm

आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

 

23 जून 2022 | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक दिवसीय दौरे के लिए आज दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। इसी के साथ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान भी सीएम मनोहर लाल मौजूद रह सकते हैं।

रात को हरियाणा भवन में ही रहेंगे सीएम मनोहर लाल

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। शाम 6 बजे सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 6.50 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राजधानी के दौरे पर मुख्यमंत्री दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। आज रात सीएम दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में ही रूकेंगे।

Source:-"पंजाबकेसरी" 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *