• July 3, 2024 12:52 am

विधानसभा में आज पेश होगा झारखंड का बजट, 1 लाख 11 हजार करोड़ रुपये के बजट की उम्मीद

03 मार्च 2023 | झारखंड विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बजट पेश किया जाएगा। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा का बजट पेश होने की संभावना है।

10 से अधिक घोषणाएं की जा सकती हैं
बता दें कि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव बजट पेश करेंगे। लगभग 1 लाख 11 हजार करोड़ रुपये के बजट की उम्मीद रखी गयी है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट की मानें तो इस बार का वजट साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश किया जा सकता है। ऐसे में इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर होगा। इसके लिए लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट अलॉट किए जाएंगे। वहीं, 10 से अधिक घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

10 फीसदी अधिक बजट पेश होने की संभावना
सूत्रों की मानें तो आज के बजट में वन क्षेत्र में आने वाले गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने, परंपरागत ग्राम प्रधानों को बाइक देने, मोटा अनाज उत्पादन के लिए प्रोत्साहन राशि देने आदि की घोषणा की जा सकती है। बता दें, पिछले साल 2022-2023 के लिए 1,01,101 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। इस साल का बजट पिछले साल की तुलना से 10 फीसदी अधिक पेश होने की संभावना जताई जा रही है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *