• July 3, 2024 2:51 am

पद्मश्री उषा बारले की राजनीति में एंट्री, भाजपा में शामिल हुईं पंडवानी गायिका

सितम्बर 2 2023 ! छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. उषा बारले शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।  मनसुख मांडविया को उषा बारले ने पहले राखी बांधी और फिर का गमछा ओढ़कर भाजपा में शामिल हुईं। इस दौरान मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। कयास लगाए जा रहे लगाए जा रहे हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं।

सोर्स :-“अमर उजाला”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *