• July 4, 2024 7:57 pm

Parliament Session: ‘2014 के बाद का भारत अब घर में घुसकर मारता है’, जोरदार हंगामे के बीच पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

ByADMIN

Jul 2, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 जुलाई) लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी के संसद पहुंचने पर एनडीए के सांसदों ने मोदी-मोदी के नारों से स्वागत किया तो वहीं विपक्षी सांसद भी भाषण के बीच जमकर सदन में हंगामा कर रहे हैं। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि ये कोई तरीका नहीं है।

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार (2 जुलाई) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी है। धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में हुई चर्चा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दे रहे हैं। उससे पहले पीएम मोदी के सदन में पहुंचते ही भाजपा सांसद मोदी-मोदी के नारे लगे। इस पर विपक्षी सांसदों ने भी लोकसभा में हंगामा शुरू कर दिया। इसी हंगामे के बीच पीएम मोदी अपना भाषण दे रहे हैं।

भाषण के शुरुआत में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो कुछ लोगों के दर्द को समझ सकते हैं। इस दौरान हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काने का काम बंद कीजिए।

पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार को आशीर्वाद इसलिए भी दिया क्योंकि हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। हमारा एक मात्र लक्ष्य नेशन फर्स्ट है।

Live: लोकसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा?

  • देश ने एक सफल चुनाव अभियान को पार करते हुए विश्व को दिखा दिया है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव अभियान था। देश की जनता ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव अभियान में हमें चुना है।
  • मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बाद भी उन्हें घोर पराजय का सामना करना पड़ा।
  • विश्व के सबसे बड़े चुनाव अभियान में देश की जनता ने हमें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण घटना है।
  • हमें हर कसौटी पर कसने के बाद देश की जनता ने ये जनादेश दिया है। जनता ने हमारे 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा है। जनता ने देखा है कि गरीबों के कल्याण के लिए हमने समर्पण भाव से ‘जनसेवा ही प्रभुसेवा’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए कार्य किए हैं।
  • हम 2014 में जब पहली बार जीतकर आए थे, तो चुनाव के अभियान में भी हमने कहा था कि करप्शन के प्रति हमारा जीरो टॉलरेंस रहेगा। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी इसी नीति के कारण देश ने हमें आशीर्वाद दिया है।
  • इस देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण की राजनीति भी देखी है। देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण का गवर्नेंस मॉडल भी देखा है। लेकिन हम तुष्टिकरण नहीं बल्कि सन्तुष्टिकरण के विचार को लेकर चले हैं। जब हम सन्तुष्टिकरण की बात करते हैं तो इसका मतलब है हर योजना का सैचुरेशन। जब हम सैचुरेशन के सिद्धांत को लेकर चलते हैं, तब सैचुरेशन सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय होता है, सैचुरेशन सच्चे अर्थ में सेक्युलरिज्म होता है। इसी के आधार पर देश की जनता ने हमें समर्थन देकर मुहर लगा दी है।
  • इस चुनाव ने इस बात को सिद्ध किया है कि भारत की जनता कितनी परिपक्व है, भारत की जनता कितने विवेकपूर्ण रूप से और कितने उच्च आदर्शों को लेकर अपने विवेक का सद्बुद्धि से उपयोग करती है और इसी का नतीजा है कि आज तीसरी बार हम देश की जनता के सामने नम्रतापूर्वक सेवा करने के लिए उपस्थित हुए हैं।
  • इस चुनाव में हम जनता के बीच एक बड़े संकल्प के साथ आशीर्वाद मांगने गए थे। हमने आशीर्वाद मांगा था, विकसित भारत के हमारे संकल्प के लिए। हम विकसित भारत के निर्माण के लिए एक प्रतिबद्धता और शुभ निष्ठा के साथ, जन सामान्य का कल्याण करने के इरादे से जनता के बीच गए थे। जनता ने विकसित भारत के संकल्प को चार चांद लगाकर, हमें फिर एक बार देश की जनता की सेवा का मौका दिया है।
  • मैं आज आपके माध्यम से देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि विकसित भारत के जिस संकल्प को लेकर हम चले हैं, उस संकल्प की पूर्ति के लिए हम भरसक प्रयास करेंगे, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। समय का पल-पल और शरीर का कण-कण विकसित भारत के सपने को पूरा करने में लगाएंगे।
  • अपने समय का पल-पल, और अपने शरीर का कण-कण हम देशवासियों के लिए और विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए लगाएंगे…

SOURCE – JAGRAN

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *