• July 3, 2024 4:28 am

बिलासपुर, मुंगेली जिले में यलो अलर्ट

26 अप्रैल 2023 |  मौसम विभाग की माने तो आज बिलासपुर व मुंगेली जिले के एक दो स्थानों पर मौसम खराब रहेगा। गरज चमक के साथ वर्षा होगी। एक दो स्थानो पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बिलासपुर व मुंगेली जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने या खराब मौसम के दौरान बरती जानी वाली सावधानी को लेकर जरूरी गाइड लाइन भी जारी किया है।

बिलासपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तड़के हल्की की वर्षा हुई। रात में भी मौसम खराब रहा। गरज चमक के साथ वर्षा हुई। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित हो।
एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित थी। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। उपरोक्त कारणों से कल मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने गरज चमक के साथ वर्षा हुई। आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *