• June 5, 2026 6:13 pm

ट्रेन चलाने का रास्ता साफ:मंदिरहसौद से केंद्री तक रेल लाइन का ट्रायल 20 की स्पीड से पहली बार चला रेल इंजन

Share More

मंदिरहसौद से नवा रायपुर के बीच 20 किमी लंबी रेललाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने मंदिरहसौद से उद्योगनगर, सीबीडी, मुक्तांगन और केंद्री तक पहली बार रेल इंजन चलाकर ट्रायल लिया गया। रेल इंजन पटरी पर करीब 20 किमी की प्रतिघंटे की स्पीड से चलायी गयी। रेल अफसरों के अनुसार ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की गई है। ट्रायल पूरा होने के बाद कलकत्ता से सीआरएस की टीम आएगी। टीम के हरी झंड़ी देने के बाद ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा। मंदिर हसौद से नवा रायपुर के बीच कुल पांच रेलवे स्टेशन अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन और केंद्री रेलवे स्टेशन हैं।

इसमें केंद्री रेलवे स्टेशन का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया गया है। बाकी चारों स्टेशनों का निर्माण एनआरडीए को करना है। एनआरडीए ने 2 साल में काम पूरा करने का प्लान किया है। नवा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास, राजभवन, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित ज्यादातर विभागों के मुख्यालय शिफ्ट हो गए हैं। विभागीय काम के लिए लोगों को अक्सर नवा रायपुर जाना पड़ता है। ट्रेन के शुरू होने से लोग ट्रेन सफर करेंगे इससे उनके जेब पर असर कम पड़ेगा तो वहीं जाम में भी नहीं फंसना पड़ेगा।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *