• June 8, 2026 2:44 am

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहमदाबाद और इंग्लैंड में गैटविक के बीच सीधी उड़ान का किया शुभारंभ 

Share More

नई दिल्ली 28 मार्च। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहमदाबाद और इंग्लैंड में गैटविक के बीच सीधी उड़ाने सेवा का आज वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया। अहमदाबाद और गैटविक के बीच ये सीधी उड़ान एयर इंडिया संचालित करेगा। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि नये हवाई सम्पर्क से व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र में नये अवसर पैदा होंगे और ब्रिटेन में पढ़ रहे भारतीय विद्यार्थियों को मदद मिलेगी।
श्री सिंधिया ने कहा कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में फिलहाल 50 लाख घरेलू और 25 लाख अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अहमदाबाद की यात्रा क्षमता को बढ़ाकर एक करोड़ 60 लाख करना है। श्री सिंधिया ने बताया कि 2013-14 में अहमदाबाद सिर्फ 20 जगहों से जुड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अहमदाबाद से हवाई सम्पर्क बढ़कर 57 जगहों तक हो गया है। (वी.के. झा)

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *