• June 7, 2026 8:38 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बलों से नए खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने का किया आह्वान

Share More

नई दिल्ली, 02 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के कमांडरों से कहा है कि वे नई चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्‍होंने कहा कि सशस्‍त्र बलों को आधुनिक और आवश्‍यक हथियारों से लैस किया जा रहा है। भोपाल में संयुक्‍त कमांडर सम्‍मेलन के समापन सत्र में उन्‍होंने सुरक्षा स्थिति और सैन्‍य तैयारियों तथा संचालन की समीक्षा की। प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को वर्षभर चलने वाले विभिन्‍न सम्‍मेलनों में विचार-विमर्श के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्र निर्माण, और आपदा के समय मानवीय सहायता उपलब्‍ध कराने में में सशस्‍त्र सेनाओं की भूमिका की सराहना की। आज सम्‍मेलन के अंतिम दिन डिजिटिकरण, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया, आत्‍मनिर्भरता और अग्निवीर की भर्ती जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। तीन दिन के सम्‍मेलन में तीनों सेनाओं के उच्‍चाधिकारी शामिल हुए। यह सम्‍मेलन 30 मार्च को शुरू हुआ था। (वी. के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *