नई दिल्ली 30 मई। भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सी ए जी गिरीश चंद्र मुर्मू को चार और वर्ष के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुन लिया गया है। उनका कार्यकाल 2024 से 2027 तक होगा। श्री मुर्मू 2019 से इस पद पर हैं। जेनेवा में आज विश्व स्वास्थ्य सभा की 76वीं बैठक में पहले दौर के मतदान में एक सौ 56 के मुकाबले एक सौ 14 वोटों के जबरदस्त बहुमत से श्री मुर्मू को चुना गया। इस अवसर पर श्री मुर्मू ने अपने संबोधन में विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैदेशिक लेखा परीक्षक के रूप में अपने दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए बेहतर परिणाम के लिए प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता और पेशेवर कामकाज पर जोर दिया। (वी के झा)
