• June 6, 2026 11:12 pm

मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, बृजमोहन को शिक्षा तो ओपी संभालेंगे वित्त विभाग

ByPrompt Times

Dec 29, 2023
Share More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के 7 दिन बाद आखिरकार मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस में भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है।

 

लिस्ट की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है मगर सूत्रों के अनुसार इन मंत्रियों को इन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

  • विष्णु देव साय – जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन, खनिज, उर्जा, वाणिज्य कर एवं परिवहन विभाग
  • अरुण साव – लोक निर्माण, पीएचई, विधि एवं विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन
  • विजय शर्मा – गृह विभाग एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • बृजमोहन अग्रवाल – स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्य, पर्यटन एवं संस्कृति
  • रामविचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विकास, कृषि एवं किसान कल्याण
  • केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता
  • दयालदास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग
  • लखन लाल देवांगन- वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, श्रम विभाग
  • श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, 20 सूत्रीय क्रियान्वयन
  • ओपी चौधरी – वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
  • लक्ष्मी राजवाड़े- महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग
  • टंकराम वर्मा- खेलकूद, युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

 

SOURCE :-  CG STATE BEURO GITESH CHANDRAKAR


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *