• June 5, 2026 9:43 am
Share More

नई दिल्ली 14 मार्च। मलावी में, कल आए चक्रवात फ्रेडी से लगभग 99 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। देश के आपदा प्रबंधन मामलों के आयुक्त चार्ल्स कलेंबा ने कहा है कि ज्यादातर मौत मलावी की वाणिज्यिक राजधानी ब्लांटायर में हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग सात स्‍थानों पर 99 लोगों की मौत हुई, जिसमें ब्लांटायर शहर में सबसे ज्यादा 85 लोग मारे गए और लगभग 134 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। उन्होंने कहा है कि यह संख्या बढ़ सकती है। मलावी सरकार ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में आपदा की घोषणा की है। (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *