• June 7, 2026 9:37 am

सऊदी अरब में बस दुर्घटना में 20 तीर्थयात्रियों की मौत

Share More

नई दिल्ली 28 मार्च। (वी.के. झा) सऊदी अरब में कल एक बस दुर्घटना में 20 उमराह तीर्थयात्रियों की मृत्‍यु हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। स्‍थानीय मीडिया के अनुसार दुर्घटना बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। दुर्घटना असीर प्रांत और आभा शहर को जोड़ने वाली सड़क पर हुई। पीड़ित उमराह करने के लिए मक्का जा रहे थे। घायलों को स्‍थानीय अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है। (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *