नई दिल्ली, 06 अप्रैल। सहकारिता मंत्रालय ने वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान के लिए 30 करोड़ रुपये की एकमुश्त अनुदान सहायता राशि स्वीकृत और जारी कर दी है। इस राशि का उपयोग छात्रों और प्रशिक्षुओं के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि सरकार सहकारी क्षेत्र और इससे जुड़े लोगों के समग्र विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।
वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान 1967 में स्थापित किया गया था, जो सहकारी प्रबंधन प्रशिक्षण, अनुसंधान और परामर्श के लिए एक शीर्ष केंद्र है। यह सार्क देशों इथियोपिया, मॉरीशस और अन्य देशों के सहकारी क्षेत्र के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है। (वी. के. झा)
