• June 6, 2026 12:31 am

केदारनाथ धाम से 100 मीटर पहले हेलिकॉप्टर में आई दिक्कत, पहाड़ी पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 6 लोग

Share More

केदारनाथ धाम से ठीक 100 मीटर पहले पहाड़ी पर क्रिस्टल एविएशन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. बताया गया कि हेली का रूडर खराब होने की वजह से ऐसा करना पड़ा. पायलट कल्पेश ने इमरजेंसी लैंडिग कराई.
इस लैंडिंग में पायलट सहित सभी 6 यात्री बाल बाल बच गए हैं. शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई.
पायलट सहित 6 यात्रियों को लेकर शेरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम आ रहे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेली को कुछ तकनीकी समस्या के कारण 7 बजे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.
source abp news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *