29 जून 2021 |10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर आया है। सरकार के इंडियन स्टैटिक्स एग्रीकल्चर एंड मैपिंग (ISAM) ने कुल 5012 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इन पदों में असिस्टेंट मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सर्वे ऑफिसर और मल्टी टास्क वर्कर की रिक्तियों पर भर्ती की जा रही है।
योग्य उम्मीदवार आईएसएएम की ऑफिशियल वेबसाइट
जरूरी योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर/फील्ड ऑफिसर- किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। कंप्यूटर की वर्किंग नॉलेज होनी चाहिए।
जूनियर सर्वे ऑफिसर- 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही ड्रॉफ्ट्समैन (सिविल) में दो साल का वोकेशनल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट कोर्स। या ड्रॉफ्ट्समैन ट्रेड में आईटीआई।
लोअर डिवीजन क्लर्क- 12वीं पास होना चाहिए।
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 10वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा एवं एप्लिकेशन फीस
कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 38 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। एप्लिकेशन फीस के तौर पर कैंडिडेट को ऑनलाइन मोड में 480 रुपए जमा करने होंगे।
बता दें कि यह भर्ती दक्षिण भारत के में होने जा रही है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
आंध्र प्रदेश
तमिलनाडु
कर्नाटकSource;-
‘’दैनिकभास्कर’’
