29 अगस्त 2022 | रायपुर. एक रूटीन फेरबदल में राज्य शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. रविवार की छुट्टी होने के बाद भी यह आदेश जारी किया गया. स्वास्थ्य विभाग में सेक्रेटरी और डायरेक्टर के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से ख़ाली हुए प्रभार में नियुक्ति की गई है. आर प्रसन्ना स्वास्थ्य विभाग के सचिव और भीम सिंह डायरेक्टर बनाए गए हैं. भुवनेश यादव को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समाज कल्याण की भी जिम्मेदारी दी गई है
सरगुज़ा संभाग की कमिश्नरी छिने जाने के बाद से बगौर विभाग मंत्रालय में संयुक्त सचिव गोविंद राम चरेंद्र को पुलिस जवाबदेही प्राधिकार का सचिव नियुक्त किया गया है| 

सोर्स :-” सोमनाथ दत्ता
