• June 7, 2026 3:14 am

स्कूल की छत से गिरा 11 साल का मासूम: मौके पर मौत, मचा हड़कंप

Share More

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले केकरकेली ग्राम पंचायत में कक्षा छह के एक 11 वर्षीय छात्र की स्कूल की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना करकेली नदी टोला प्राथमिक स्कूल की है। मृतक का नाम अनुराग प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति है। इधर घटना के बाद बच्चे के परिजनों साथ स्कूल में कोहराम मच गया। घटना के बाद ही स्कूल के शिक्षकों को पता चला कि कोई स्कूल की छत पर भी चढ़ा हुआ था।

अचानक बच्चे के नीचे गिरने से चीख-पुकार मच गई। छात्र की स्कूल में ही मौत हो गई, हालांकि उसे अस्पताल भी ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में ही मासूम अनुराग की छत से गिरने के कुछ ही क्षणों बाद मौत हो गई थी।

बच्चा स्कूल की छत पर कैसे और क्यों चढ़ा इसकी कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं स्कूल स्टाफ की भी लापरवाही सामने आई है। अगर बच्चे को छत पर जाता किसी ने देख लिया होता तो शायद उसकी जान बच भी सकती थी। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही कारण पता पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source lalluram news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *