04 जनवरी 2023 | अमेरिकी में एक युवा पायलट के उड़ान के दौरान घबराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस कारण 18 साल के पायलट ब्रॉक पीटर्स ने एटीसी को संदेश भेजा, ‘मैंने पिछली सीट पर बैठी मेरी दादी को रोते हुए सुना है’। इसी संदेश के बाद उसने कैलिफोर्निया में हाईवे पर आपात स्थिति में विमान उतार दिया।
सोमवार को पायलट पीटर्स एक इंजन वाले विमान से अपने परिवार को कैलिफोर्निया में नदी किनारे बने म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर नाश्ते के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें डरावने हालात का सामना करना पड़ा। इसके कारण किशोर पायलट को सैन बर्नार्डिनो नेशनल फॉरेस्ट में दो लेन हाईवे के पास अपने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
पीटर्स के हवाले से केसीबीएस/केसीएएल ने यह जानकारी दी। पीटर्स ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कहा कि मुझे दादी का शांत कराना है। उसने कहा कि उसे विमान को सुरक्षित रूप से नीचे लाना था और यह सुनिश्चित करना था कि विमान में सवार सब लोग ठीक रहें।
चार माह पहले बनवाया था लाइसेंस
सीएनएन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि युवा पायलट पीटर्स को चार माह पहले ही पायलट का लाइसेंस मिला था। पीटर्स ने केसीबीएस/केसीएएल को बताया कि वह अगले सप्ताह फिर विमान उड़ाना शुरू करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीटर्स अपनी दादी और दो चचेरे भाइयों के साथ एपल वैली से रिवर साइड एयरपोर्ट जा रहे थे। तब यह घटना घटी। पीटर्स ने सीबीएस लॉस एंजिल्स को बताया कि वह और उनका परिवार नाश्ते के लिए जा रहे थे, तभी विमान में अजीब आवाज सुनाई दी। इसके बाद विमान के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। पीटर्स ने कहा कि मुझे पता था कि ऐसे हालात में क्या करना चाहिए, इसलिए मैंने सुरक्षित आपात लैंडिंग करा दी।
कोई घायल नहीं हुआ : एफएए
युवा पायलट विमान का इंजन फेल होने और आसपास के हवाई अड्डे के एटीसी टॉवर को सूचित करने में असमर्थ था। इसलिए उसने संदेश भेज कर आपात लैंडिंग करना सबसे सुरक्षित समझा।अमेरिका के फेडरल एविएशन एसोसिएशन (एफएए) ने यह आपातकालीन लैंडिंग स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के पहले हुई। एफएए के अनुसार विमान में सवार चार लोगों में से कोई घायल नहीं हुआ। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) घटना की जांच करेंगे।
किसी चीज से नहीं टकराना ईश्वर की कृपा
पीटर्स ने यह भी कहा कि वह जानता था कि वह आपात लैंडिंग करा रहा है, लेकिन ईश्वर की कृपा रही कि विमान किसी चीज से नहीं टकराया। मुझे खुशी है कि वह आपात स्थिति में विमान को सुरक्षित ढंग से उतार सका।
