• June 4, 2026 7:36 pm
Share More

झारखंड। पिछले दो महीनों में करीब 19,000 एकड़ भूमि पर की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया और इस संबंध में 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य भर में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जनवरी से बड़े पैमाने पर अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य सचिव के समक्ष शुक्रवार को प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार राज्य में 19,086 एकड़ भूमि पर अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में चार गुना अधिक है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अफीम की अवैध खेती के संबंध में अब तक 283 मामले दर्ज किए गए हैं और 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि चतरा, खूंटी, लातेहार, रांची, पलामू, चाईबासा, सरायकेला और हजारीबाग जिले में अफीम की खेती की गई थी। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने तथा 15 मार्च तक अभियान जारी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा, अफीम की खेती के खिलाफ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अफीम की फसल को शत-प्रतिशत नष्ट किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *