• June 8, 2026 11:16 pm

राहुल गांधी की यात्रा के समापन में 21 दलों को न्योता, कांग्रेस ने केसीआर-केजरीवाल, देवगौड़ा से क्यों बनाई दूरी?

Share More

12 जनवरी 2023 |  कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब अपने मंजिल के करीब है. राहुल गांधी 30 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए समान विचाराधारा वाले 21 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से लेकर केसीआर की बीआरएस और एचडी देवगौड़ा की जेडीएस सहित कई विपक्षी दलों को न्योता नहीं भेजा गया है. ऐसे में आखिर क्या वजह रही, जिसके चलते कांग्रेस विपक्ष के इन सात विपक्षी दलों से दूरी बनाए रखना चाहती है?

कांग्रेस ने इन 21 दलों को भेजा आमंत्रण
कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन कार्यक्रम के जरिए विपक्षी एकजुटता का संदेश देना चाहती है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने समान विचारधारा वाले 21 दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. खड़गे ने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, जेएमएम के हेमंत सोरेन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीम मायावती, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार,  डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती जैसे विपक्षी नेताओं को न्योता भेजा इस तरह से HAM के जीतनराम मांझी, सीपीआई, आरएसपी, आरएलएसपी, एमडीएमके, वीसीके, आरएलडी, आइयूएमएल और केएसएस के नेताओं को भी बुलाया गया है.

विपक्ष के 7 दलों के नेताओं को न्योता नहीं
कांग्रेस ने विपक्ष खेमे के 21 दलों को भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित  किया है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के केसीआर की बीआरएस, एआईयूडीएफ के मौलाना  बदरुद्दीन अजमल और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को शिरकत करने के लिए नहीं बुलाया गया. इसके अलावा विपक्ष के शिरोमणि अकाली दल, बीजेडी, आईएसआर कांग्रेस और गुलाम नबी आजाद की पार्टी को भी न्योता नहीं दिया गया है.

सोर्स:-“आज तक 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *