• June 6, 2026 3:00 pm

25 हजार पौधे से आएगी शहर में हरियाली

Share More

29  दिसंबर 2022 |  शहर में विकास कार्य के लिए कटे 9824 पेड़ों के बदले वन विभाग 25 हजार पौधे लगाएगा। इसके लिए वन विभाग ने कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। जुलाई से पौधे रोपने का काम प्रारंभ हो जाएगा। बिलासपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण, नाला निर्माण फुटपाथ निर्माण समेत कई विकास कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों को पूरा करने में कुछ जगह पर हरे भरे पेड़ भी आड़े आ रहे थे। बिना पेड़ कटाई के कार्य का पूरा होना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन ने वन विभाग को इन पेड़ों को काटने के लिए सर्वे और बाद अनुमति देकर कटाई का कार्य प्रारंभ कराया। करीब चार से पांच साल होने को है। इन पेड़ों के बदले शहर में नए पौधे नहीं लगाए गए थे।

इसका प्रभाव कहीं ना कहीं शहर की आबोहवा पर भी पड़ रहा था। इसे देखते हुए ही अब वन विभाग ने नए सिरे से शहर के भीतर पौधारोपण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सर्वे के साथ-साथ उन क्षेत्रों को चिन्हित भी कर लिया गया है जहां पर पौधे रोपे जाएंगे । यह पौधे छायादार व फलदार होंगे। इससे शहर में हरियाली आएगी और शुद्ध आक्सीजन भी मिलेगा। वन विभाग के अनुसार शहर के अंदर लगभग चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है। चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों तरफ इतनी जगह छोड़ी गई है कि वहां पौधे आराम से रोपे जाएंगे।

वन विभाग के द्वारा इसी की तैयारी की जा रही है और इन्हीं जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। जुलाई में पौधा लगाने का निर्णय इसलिए लिया गया है , क्योंकि यह महीना वर्षा का होता है इस दौरान पौधों में पानी डालने की समस्या नहीं रहती। हालांकि जब पौधे लगाए जाते हैं उसी समय विभाग के द्वारा खाद डाल दिया जाता है। जिसके कारण पौधे तेजी से ग्रोथ करते हैं। उन्हें केवल पानी की आवश्यकता होती है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *