• May 4, 2024 11:13 pm

39 साल का गैप! रजनीकांत संग रोमांस पर ट्रोल हुई तमन्ना, बोली- उम्र नहीं हुनर देखिए

अगस्त 1 2023 ! बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) जल्द फिल्म जेलर में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस मूवी में तमन्ना पहली बार सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन पर नजर आएगी। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों सेलेब्स की जोड़ी को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

‘जेलर’ 10 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में एक्ट्रेस रजनीकांत संग स्क्रीन पर काम करने को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर कर चुकी हैं लेकिन कई लोगों को ये जोड़ी पसंद नहीं आ रही हैं। इसका कारण है दोनों के बीच उम्र का फासला। सभी जानते है कि रजनीकांत की उम्र जहां 72 साल है तो वहीं तमन्ना की उम्र महज 33 साल है।

जेलर के गाने ‘तू आ दिलबरा’ के लॉन्च पर तमन्ना से उम्र के अंतर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘उम्र का अंतर क्यों देख रहे हैं सब, हमें कलाकार के तौर पर क्यों नहीं देखा जा रहा? हमारे हुनर को भी देखिए। हम स्क्रीन पर जो किरदार निभा रहे हैं, वह देखना चाहिए। तमन्ना का आगे कहना था, ‘उम्र की बात की जाए तो 60 पार उम्र में भी टॉम क्रूज शानदार एक्शन कर रहे हैं। मैं खुद भी उम्रदराज होने के बाद भी डांस नंबर करना चाहूंगी। उम्र से क्या फर्क पड़ता है। बता दें तमन्ना का जन्म 21 दिसम्बर 1989 को और रजनीकांत का जन्म 12 दिसम्बर 1950 को हुआ था।

जेलर में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, शिवराजकुमार और राम्या कृष्णन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म गुरुवार 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं जेलर के बाद तमन्ना भाटिया 67 साल के चिरंजीवी के साथ फिल्म भोला शंकर में नजर आएंगी।

 सोर्स :- ” पत्रिका”                                 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *