• June 8, 2026 3:37 am

चिली के समुद्री तट पर मिली 52 फीट की फिन व्हेल, लोगों में फैली सनसनी, मौत का कारण अस्पष्ट

Share More

12 दिसंबर 2023 ! ब्लू व्हेल के बाद फिन व्हेल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी व्हेल मानी जाती है। वे 70 से 80 फीट (21 से 24 मीटर) लंबी हो सकती हैं और उनका वजन लगभग 50 टन या 100,000 पाउंड (45000 किलोग्राम) हो सकता है। राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन के अनुसार ये फिन व्हेल विलुप्त् प्रजाति की मछली है और पश्चिमी तट पर इनकी संख्या लगभग 8000 है।

फिन व्हेल की मौत का कारण अस्पष्ट

एनओएए फिशरीज वेस्ट कोस्ट क्षेत्र के प्रवक्ता माइकल मिलस्टीन ने अखबार को बताया, यह फिन व्हेल ज्यादा आयु की नहीं थी और इसकी मौत भी लंबे समय पहले नहीं बल्कि थोड़े ही समय पहले हुई है। क्योंकि शरीर के सड़ने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि इस मछली की मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं है।

फिन व्हेल पर हमले के कोई सबूत नहीं

मिलस्टीन ने कहा कि ऐसे मामलों में जहां जहाज के हमलों से व्हेल की मौत होती है, वहां अक्सर प्रोपेलर के निशान के सबूत होते हैं और पर्यवेक्षकों ने ऐसा कुछ भी नोटिस नहीं किया है। उन्होंने कहा कि शोधकर्ताओं ने ऊतक के नमूने एकत्र किए। मौत का कारण निर्धारित करने के लिए उतकों की जांच की जाएगी।

गहरे पानी में रहती है फिन व्हेल

एक बुलडोजर, जेट स्की और नाव ने व्हेल को रेत से नीचे पानी की ओर ले जाने के लिए एकसाथ काम किया और लगभग 100 लोगों ने देखा। कई बार रस्सियां टूटने के बाद, व्हेल को अंततः समुद्र तट से हटा दिया गया। लाइफगार्ड्स ने इसे लगभग डेढ़ मील दूर खींच लिया। मिलस्टीन ने कहा कि पश्चिमी तट पर फिन व्हेल को फंसे हुए देखना आम बात नहीं है। यह प्रजाति ग्रे व्हेल की तुलना में गहरे पानी में रहती है, जो वार्षिक प्रवास में तट के ऊपर और नीचे 10,000 से 14,000 मील (16,000 से 22,500 किलोमीटर) की यात्रा करती है।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *