11 जून 2022 | रायपुर नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिकी,अग्निशमन विभाग के भारसाधक सदस्य अजीत कुकरेजा ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय सभाकक्ष में बारिश से पूर्व शहर में बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में उन्होंने सभी जोन के सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट तार विहिन क्षेत्रों में चिन्हाकिंत कर तार,केबल लगाने,लाइन शार्ट, केबल फाल्ट, तार टूटना और डीओ., फ्यूज आदि समस्याओं को सात दिनों के भीतर सुधारने को कहा है।
एमआइसी सदस्य अजीत कुकरेजा ने बैठक में सभी जोन में सड़क बत्ती के संचालन,संधारण में आ रही समस्याओं के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को सात दिन के भीतर 25 टीम बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन में स्थापित 60 हजार स्ट्रीट लाइटों का जल्द से जल्द सुधार कार्य कराकर शुरू करने के साथ सड़क बत्ती संधारण करने अनुबंधित कंपनी ईईएसएल को भार अंतर्गत लगभग 550 बंद लाइटों को सात दिनों के भीतर सुधार करने के साथ ही सड़क बत्ती की टीम को सतत निगरानी रखने को कहा।
अधिकारियों को लगाई फटकार
कुकरेजा ने ईईएसएल को सभी जोनों में पर्याप्त मात्रा में संधारण, स्ट्रीट लाइट फिटिंग,संधारण सामग्री उपलब्ध कराने,सीसीएमएस के संधारण,संचालन के लिए फटकार लगाई। ईईएसएल को बताया गया कि अपालन की स्थिति में नियमानुसार पेनाल्टी अधिरोपित कर कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने जोनों की समस्त टीमों को निर्देशित किया गया कि स्ट्रीट लाइट की सभी शिकायतों को निदान 1100 में दर्ज करायें, जिससे उनकी समयसीमा में निराकरण के साथ आनलाइन मानिटरिंग सुनिश्चित हो सके।बैठक में कमलेश वर्मा, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग संदीप शर्मा, सहायक अभियंता समेत 10 जोन के उप अभियंता, कार्य सहायक सहित सीएसपीडीसीएल,ईईएसएल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
सोर्स ;-"नईदुनिया"