• May 21, 2024 3:41 pm

85 वर्षीय दादा-दादी का कमाल, 8 गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

02 दिसंबर 2022 |  उम्र चाहे जो भी हो हौसला बुलंब हो तो इंसान दुनिया जीत सकता है। जी हां… 80 से साल 85 साल की उम्र में जब इंसान जीवन से थक जाने के बाद भगवान से उठा लेने की विनती करते हैं। उम्र के उस पड़ाव में आरंग के 85 साल केबुजुर्ग दम्पति ने इतिहास रच दिया है। नशीने दंपती ने सेकंड नेशनल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मेें भाग लेकर 4-4 गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीतकर बुजुर्ग दम्पति अपने गांव रींवा पहुंचे तो लोगों ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।

दरअसल 23 से 27 नवंबर तक महाराष्ट्र केनासिक मेें सेकंड नेशनल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। चैम्पियनशिप मेें आरंग ब्लाक केरींवा गांव केनशीने दम्पति ने भी भाग लिया। 85 वर्षीय भुवन नशीने और 80 वर्षीय रूखमणी नशीने ने चैम्पियनशिप मेें चार-चार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। बीएसपी रिटायर्ड कर्मी 85 वर्षीय बीपी नशीने को देखकर खेल की दुनिया मेें कदम रखा। इसके बाद दोनोें ने मिलकर इतिहास रच दिया। बढ़ती उम्र का हवाला देकर जिंदगी से निराश हो चुके लोगोें के लिए यह एक मिशाल है। स्वागत करने वाले प्रमुख लोगो में सुरेंद्र नशीने पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति रीवा, अनुराग नशीने, दिलीप कुर्रे, विश्राम चैहान, लाला धीवर, मुकेश साहू, अरुण साहू, हिकेश साहू, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हर दिन 4 किमी दौड़ते हैं दम्पति
घर मेें साड़ी पहनकर रहने वाली 80 वर्षीय रूखमणी नशीने रोजाना सड़कों पर जब टी शर्ट पहनकर रनिंग ट्रैक पर उतरती हैं तो मेडल जीतकर ही दम लेती हैं। 7 बधाों के माता-पिता नशीने दम्पति हर दिन 4 किमी दौड़ लगाते हैं।
इन खेलोें मेें जीते गोल्ड मेडल
85 वर्षीय भुवन नशीने ने 3000 और 5000 मीटर पैदल चाल, गोला फेंक और तवा फेंक मेें प्रथम स्थान प्राप्त कर 4 गोल्ड मैडल जीता। वहीं उनकी 80 वर्षीय पत्नी रूखमणी नशीने ने 3000, 5000, 1500 और 800 मीटर पैदल चाल मेें चार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

सोर्स :-“नईदुनिया”                                

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *