23 अगस्त 2022 | कपिवा आयुर्वेद एकेडमी और इसके उत्पाद लोगों को स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए आयुर्वेद अपनाने में मदद कर रहे हैं। लोगों को अपना वजन नियंत्रित रखने में मदद के लिए ब्रांड ने अपनी तरह का एक अनूठागेट स्लिम जूस विकसित किया है। 10 हजार से ज्यादा वेट लॉस उपयोगकर्ताओं पर एक सर्वे के आधार पर कपिवा ने उन उपयोगकर्ताओं की समस्या को समझा, जैसे कि वजन घटाने के लिए लगातार एक ही दिनचर्या पर कायम रहना काफी मुश्किल होता है।
लोग 10 किलो से ज्यादा वजन घटाना चाहते हैं, एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहते हैं। इसके साथ ही वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कपिवा ने आयुर्वेद की शक्ति से लोगों को वजन घटाने में मदद के लिए एक लंबे समय तक चलने वाला प्रभावी समाधान विकसित किया।
कपिवा एकेडमी ऑफ आयुर्वेद की शोध एवं विकास प्रमुख डॉ. कृति सोनी का कहना है, “दारुहरिद्रा, गोक्षुरा, आमला जैसी कुछ प्रमुख जड़ी-बूटियों का सही अनुपात में कुछ समय के लिए निरंतर सेवन किया जाए, तो इससे मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन को बेहतर करने के साथ ही शरीर से चर्बी भी कम करने में प्रभावी रूप से मदद मिल सकती है। ऐसे ढेरों उपयोगकर्ता हैं जिन्होंने कपिवा गेट स्लिम जूस का फायदा उठाया है, जिनमें कविता ढुल की कहानी प्रेरणादायी है।
गेट स्लिम यूजर कविता ढुल की कहानी
कविता ढुल ने गेट स्लिम जूस के नियमित सेवन से केवल चार महीनों में ही 13 किलो वजन कम कर लिया। वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें पैरों में दर्द और चलने में कठिनाई जैसी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी सेहत के प्रति चिंतित होकर उन्होंने निशुल्क चिकित्कीय परामर्श लिया और परामर्श के मुताबिक कपिवा गेट स्लिम जूस का सेवन शुरू किया, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली को भी अपनाया। वजन में उम्मीद से भी ज्यादा कमी आने के बाद अब उन्हें अपने एनर्जी लेवल में काफी बढ़त का अनुभव हो रहा है, जिसकी वजह से वे पूरे दिन सक्रिय रहती हैं।
कपिवा गेट स्लिम जूस – 12 जड़ी-बूटियों का अनूठा कॉम्बिनेशन
कपिवा गेट स्लिम जूस 12 जड़ी-बूटियों का एक अनूठा कॉम्बिनेशन है, जो वजन घटाने में मददगार है। कपिवा गेट स्लिम जूस एक उत्प्रेरक की तरह है, जो आपके नियमित आहार और बुनियादी कसरत वाली दिनचर्या के साथ मिलकर अधिकतम परिणाम देता है। गेट स्लिम जूस के कई फायदे हैं, जैसे:
- डिटॉक्स/ डाइजेशन में मदद करता है
- शरीर में जमा चर्बी को घटाने में मददगार है
- मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है
- सूजन को घटाता है
कपिवा गेट स्लिम जूस के पीछे का आयुर्वेद और विज्ञान
अलग-अलग लिए जाने पर हो सकता है कि इन जड़ी-बूटियों और सामग्री का वजन घटाने पर बहुत ज्यादा असर न हो। लेकिन सही अनुपात और फॉर्मूलेशन के साथ बनाया गया एक अनूठा मिश्रण, इन सामग्रियों की कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। गेट स्लिम जूस में कई आयुर्वेदिक सामग्रियां हैं, जैसे कि अलसी के बीज, जिनमें भरपूर फाइबर होता है और जो भूख को नियंत्रित रखने में मददगार हैं। इसमें दारुहरिद्रा है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। ये साथ ही ग्लूकोज में कमी करके बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। इस जूस में अरंडमूल है जो एक सुरक्षित लैक्सेटिव है और रेसिनोलिक एसिड जो आंतों की मांसपेशियों को उत्तेजित करता है, जिससे पेट अच्छे से साफ होता है।
आंवला मेटाबॉलिज्म और फाइबर कंटेंट बढ़ाता है, जो कि पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। गेट स्लिम जूस में विभीतकी भी है, जो एक एंटी-एथरजनिक दवा है जो कोलेस्ट्रॉल कम करती है और नेचुरल ब्लड प्यूरिफायर के रूप में काम करती है। जूस में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री है हरितकी, जो रक्त को शुद्ध करती है और बुरे कोलेस्ट्रॉल के बनने की प्रवृत्ति को कम करती है।
गेट स्लिम जूस में मौजूद त्रिफला ग्लूकोज लेवल कम करती है। यह विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स से समृद्ध है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से मुकाबला करते हैं। साथ ही यह नेचुरल लैक्सेटिव भी है। गेट स्लिम जूस में आखिरी सामग्री है स्टीविया, एक नॉन-न्यूट्रिटिव स्वीटनर। इसमें कोई कार्बोहाइड्रेट्स नहीं होते और न ही कोई कैलोरी होती है। यह चीनी का सबसे बढ़िया विकल्प है।
कपिवा एकेडमी ऑफ आयुर्वेद की शोध एवं विकास प्रमुख डॉ. कृति सोनी का कहना है, “वजन घटाने के लिए हमें एक बात बात ध्यान में रखना चाहिए कि ‘धीमा और स्थिर ही दौड़ में जीतता है’। शोध में पाया गया है कि सख्त आहार नियंत्रण और कठिन व्यायाम से लोग एक स्थिर जीवनशैली कायम करने में सफल नहीं हो पाते। इसलिए 10 में से 8 लोग साल भर के भीतर ही घटाया हुआ वजन फिर से हासिल कर लेते हैं। इसलिए वजन घटाने में जल्दबाज़ी की नहीं बल्कि धैर्य के साथ ही जीवनशैली में बदलाव करने की ज़रूरत है ताकि स्वस्थ और स्थायी तरीके से वजन घटाया जा सके। ”
कपिवा गेट स्लिम जूस- दिन में 2 ग्लास
- बॉटल को अच्छी तरह हिलाएं
- एक ग्लास पानी में 30 मिलीलीटर गेट स्लिम जूस डालें
- बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार, खाना खाने के एक घंटा पहले पिएं
इसका स्वाद आयुर्वेदिक है
जूस के सेवन का आदर्श तरीका है कि इसे पानी में मिलाकर पिया जाए। जूस में काफी शक्तिशाली जड़ी-बूटियां हैं, जिनका अनूठा आयुर्वेदिक स्वाद है। उपयोगकर्ता बताते हैं कि कुछ दिन बाद ही वे इस स्वाद के आदी हो गए। इसलिए सुझाव है कि जूस को ज्यादा पानी मिलाकर पतला कर लें।
Source:-“दैनिक भास्कर”
