• June 8, 2026 6:37 am

Gujarat में गृहमंत्री शाह ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 60 करोड़ गरीबों का उत्थान केंद्र सरकार का सबसे बड़ा कार्य

Share More

अक्टूबर 25 2023 ! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के आर्थिक विकास के साथ ही 60 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाना सबसे बड़ा कार्य है। दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात आए शाह ने अपने गांव माणसा में बहुचर माताजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर में ही दोपहर का भोजन भी किया।

उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में खेल संकुल के साथ ही साणंद में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने साणंद में 550 बेड के अस्पताल व औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का सबसे बड़ा कार्य देश का आर्थिक विकास करना और 60 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाना है। देश के ग्रामीण इलाकों में बसे गरीब लोग केंद्र सरकार की योजनाओं के सबसे बड़े लाभार्थी हैं।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बन गया है। केंद्र सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में अनेकों उपलब्धियां हासिल की हैं। घरों व शौचालयों के निर्माण से महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। अंधियारा कितना भी घना हो, विजयी सत्य के प्रकाश की होती है : गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं को विजयदशमी पर्व की शुभकामना दी।

कहा कि विजयदशमी से हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्रीराम सभी को आशीर्वाद प्रदान करें। शाह ने एक्स पर देशवासियों को भी विजयदशमी पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने कहा, अंधियारा कितना भी घना हो, विजयी सत्य के प्रकाश की होती है।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *