अक्टूबर 26 2023 ! पापा के जमाने में चेतक स्कूटर काफी पॉपुलर था और अब इस स्कूटर का इलेक्ट्रिक अवतार भी मिलता है. आप भी अगर इस फेस्टिव सीजन नया Electric Scooter खरीदना चाहते हैं तो बजाज ऑटो की तरफ से Bajaj Chetak पर 15 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
एक बात जो ध्यान देने वाली है वह यह है कि ये फेस्टिव प्राइस केवल स्टॉक रहने तक ही वैलिड है. कंपनी की तरफ से मिल रहे फेस्टिव डिस्काउंट के बाद अब Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना और भी सस्ता हो गया है.
एक बात जो ध्यान देने वाली है वह यह है कि ये फेस्टिव प्राइस केवल स्टॉक रहने तक ही वैलिड है. कंपनी की तरफ से मिल रहे फेस्टिव डिस्काउंट के बाद अब Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना और भी सस्ता हो गया है.
बजाज चेतक में 2.9 kWh की बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज में 108 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 63 kmph है, इस स्कूटर की बैटरी 5 घंटे में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. ये स्कूटर दो राइडिंग मोड्स, इको और स्पोर्ट के साथ आता है.
मजबूत सॉलिड मेटल बॉडी के साथ आने वाला ये स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है. देशभर में कंपनी के 100 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं. कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी से पता चला है कि स्कूटर के साथ कुछ बढ़िया फाइनेंस ऑप्शन्स भी हैं जैसे कि 60 महीने तक का लोन लिया जा सकता है,
डिस्काउंट के बाद अब ये स्कूटर Ather 450S के अलावा Ola S1 Air और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से सस्सा हो गया है. इस स्पेशल ऑफर का फायदा अभी केवल कर्नाटक और तमिल नाडु में रहने वाले ग्राहकों को मिल रहा है. फिलहाल कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस फेस्टिव ऑफर को अन्य राज्यों में शुरू किया जाएगा या नहीं.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
